…जब उजागर हुआ धौनी का बिरयानी प्रेम

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कैप्टन कूल का बिरयानी प्रेम तब उजागर हुआ, जब उन्होंने सिर्फ घर की बनी बिरयानी खाने के लिए फाइव स्टार होटल को छोड़ दिया. एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम हैदराबाद के एक फाइव स्टार होटल में रूकी हुई थी, जहां टीम […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कैप्टन कूल का बिरयानी प्रेम तब उजागर हुआ, जब उन्होंने सिर्फ घर की बनी बिरयानी खाने के लिए फाइव स्टार होटल को छोड़ दिया.
एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम हैदराबाद के एक फाइव स्टार होटल में रूकी हुई थी, जहां टीम के एक सदस्य अंबाती रायडू के घर से पूरी टीम के लिए बिरयानी बनकर आयी थी. लेकिन होटल प्रबंधन ने उन्हें बाहर की बिरयानी खाने की इजाजत नहीं दी.
इस बात से धौनी इतने नाराज हुए कि वे पूरी टीम के साथ होटल छोड़कर चले गये. उनके जाने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड और चैंपियंस लीग टी-20 के अधिकारी भी होटल छोड़कर चले गये. गौरतलब है कि हैदराबाद अंबाती रायडू का गृह नगर है. धौनी और उनकी टीम अंबाती के घर में बना बिरयानी खाना चाहती थी. लेकिन जब उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने होटल ही बदल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










