ePaper

दूसरा टेस्ट वेस्टइंडीज के खाते में

Updated at : 17 Sep 2014 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरा टेस्ट वेस्टइंडीज के खाते में

ग्रोस आइलेट:स्पिनर सुलेमान बेन के पांच विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने दूसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन आज बांग्लादेश को 296 रन से हरा दिया. वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी चार विकेट पर 269 रन पर घोषित की थी जिससे बांग्लादेश को जीत के लिये 489 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला. बांग्लादेश की […]

विज्ञापन

ग्रोस आइलेट:स्पिनर सुलेमान बेन के पांच विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने दूसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन आज बांग्लादेश को 296 रन से हरा दिया.

वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी चार विकेट पर 269 रन पर घोषित की थी जिससे बांग्लादेश को जीत के लिये 489 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला. बांग्लादेश की टीम 192 रन पर आउट हो गई.
सलामी बल्लेबाज तामिम इकबाल (64) और मोमिनुल हक (56) ने दूसरे विकेट के लिये 110 रन की साझेदारी करके वेस्टइंडीज को जीत के लिये करीब तीन घंटे इंतजार कराया. बेन को स्वीप शाट खेलने के प्रयास में तामिम अपना विकेट गंवा बैठे जिसके बाद बांग्लादेश की पारी का पतन शुरु हो गया.
केमार रोच ने शफीउल इस्लाम को पवेलियन भेजकर औपचारिकता पूरी कर दी. वेस्टइंडीज का यह 500वां टेस्ट था जिसके जरिये उसने श्रृंखला भी जीत ली.
जीत के बाद कप्तान दिनेश रामदीन ने कहा यह अविश्वसनीय है बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन हमें पता है कि आगे हमारे लिये कठिन चुनौतियां हैं. चंद्रपाल को उनके प्रदर्शन के लिये मैन आफ द मैच चुना गया जबकि सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट मैन आफ द सीरिज रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola