ePaper

जीत के बाद धौनी ने की स्पिनरों और रायुडू की तारीफ

Updated at : 31 Aug 2014 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
जीत के बाद धौनी ने की स्पिनरों और रायुडू की तारीफ

नाटिंघम: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में अपनी टीम की छह विकेट की जीत के लिए स्पिनरों और बल्लेबाज अंबाती रायुडू की तारीफ की. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारतीय स्पिनरों ने रविचंद्रन अश्विन […]

विज्ञापन

नाटिंघम: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में अपनी टीम की छह विकेट की जीत के लिए स्पिनरों और बल्लेबाज अंबाती रायुडू की तारीफ की. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

भारतीय स्पिनरों ने रविचंद्रन अश्विन (39 रन पर तीन विकेट) की अगुआई में इंग्लैंड को 227 रन पर रोक दिया और फिर रायुडू के नाबाद 64 रन की मदद से भारत ने आसान जीत दर्ज की. भारत के सात ओवर शेष रहते जीत दर्ज करने के बाद धौनी ने कहा, स्पिनरों ने हमारा काम आसान किया. अश्विन और (रविंद्र) जडेजा ने काफी अच्छा किया लेकिन मोहित की चोट के बाद रैना का स्पैल भी अहम था. रायुडू और रैना ने एक एक विकेट चटकाया जबकि बल्लेबाजी में भी क्रमश: नाबाद 64 और 42 रन का योगदान दिया. धौनी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ट्रेंटब्रिज के विकेट से स्पिनरों को इतना टर्न मिलेगा.

उन्होंने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि पिच स्पिन लेगी और मुझे लगा था कि गेंद काफी स्पिन नहीं होगी. जब मैंने आज पिच देखी थी तो इस पर कुछ घास थी लेकिन मुझे लगा कि पहले बीस मिनट में बाद यह सूख जाएगी और पिच धीमी हो जाएगी. धौनी ने कहा कि रायुडू वनडे टीम में चौथे स्थान का दावेदार है. उन्होंने कहा, रायुडू ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. हमें अब भी चौथे नंबर के बल्लेबाज की तलाश है और यहां कुछ विकल्प हैं. इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने भारतीय स्पिनरों के खिलाफ खराब प्रदर्शन किया और 227 रन काफी नहीं थे.
कुक ने कहा, हम काफी अच्छा नहीं खेले. हमें एक बार फिर अच्छी शुरुआत मिली और हमें 80 रन पर कोई विकेट नहीं गंवाने के बाद अधिक रन बनाने चाहिए थे. हम स्पिनरों के खिलाफ अच्छा नहीं खेले और फिलहाल पारी के बीच में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola