ePaper

रविचंद्रन अश्विन बने टेस्ट में नंबर एक ऑलराउंडर

Updated at : 12 Aug 2014 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन बने टेस्ट में नंबर एक ऑलराउंडर

आइसीसी रैंकिंग. विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा फिसले दुबई : भारत के रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट में बल्ले से अच्छे प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर बन गये हैं.अश्विन ने ओल्ड ट्रैफर्ड में पहली पारी में 40, जबकि दूसरी पारी में नाबाद 46 […]

विज्ञापन

आइसीसी रैंकिंग. विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा फिसले

दुबई : भारत के रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट में बल्ले से अच्छे प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर बन गये हैं.अश्विन ने ओल्ड ट्रैफर्ड में पहली पारी में 40, जबकि दूसरी पारी में नाबाद 46 रन बनाये. भारत यह टेस्ट पारी और 54 रन से हार गया. उन्हें इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान 14 ओवर में कोई विकेट नहीं मिला.

भारतीय ऑफ स्पिनर के अब 372 रेटिंग अंक हो गये हैं और उन्हांेने दक्षिण अफ्रीका के वर्नोन फिलेंडर (365 अंक) को आइसीसी खिलाड़ी रैंकिंग में टेस्ट ऑलराउंडरांे की सूची के शीर्ष स्थान से हटा दिया है. बांग्लादेश के शाकिब-अल-हसन तीसरे स्थान पर हैं जबकि इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन को पीछे छोड़ कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.

इस बीच श्रीलंका के कुमार संगकारा ने बल्लेबाजी रैंकिंग में दोबारा शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. भारत के चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली को नुकसान उठाना पड़ा है. पुजारा 12वें स्थान पर खिसक गये हैं, जबकि कोहली पांच स्थान के नुकसान से 20वें पायदान पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola