ePaper

अभी तक नहीं मिली राहुल जौहरी के इस्तीफे को स्वीकृति

Updated at : 16 Feb 2020 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
अभी तक नहीं मिली राहुल जौहरी के इस्तीफे को स्वीकृति

नयी दिल्ली : बीसीसीआई के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने कुछ समय पहले अपना इस्तीफा बोर्ड को सौंप दिया था, लेकिन उन्हें इस पद से कार्य मुक्त होने में थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. बीसीसीआई सूत्रों ने रविवार को इसकी जानकारी दी. सूत्र ने कहा, जौहरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जायेगा, लेकिन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने कुछ समय पहले अपना इस्तीफा बोर्ड को सौंप दिया था, लेकिन उन्हें इस पद से कार्य मुक्त होने में थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.

बीसीसीआई सूत्रों ने रविवार को इसकी जानकारी दी. सूत्र ने कहा, जौहरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जायेगा, लेकिन इसमें कुछ समय लग सकता है. जौहरी को 2016 में इस पद पर नियुक्त किया गया था और उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति के पिछले साल अक्टूबर में आने के बाद उन्होंने पद से हटने का फैसला किया जिससे सौरव गांगुली की अगुआई वाली टीम के जिम्मेदारी संभालने का रास्ता बना.

मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद संभालने के बाद जौहरी कई मोर्चों पर काम कर रहे थे जिसमें उन्होंने आईपीएल प्रसारक अधिकार स्टार इंडिया को 16,348 करोड़ रूपये में बेचने में अहम भूमिका अदा की थी. उन्हें तब इस पद पर नियुक्त किया गया था जब शंशाक मनोहर बीसीसीआई अध्यक्ष थे और अनुराग ठाकुर बोर्ड के सचिव थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola