ePaper

दक्षिण अफ्रीका को हराकर बांग्लादेश आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में

Updated at : 30 Jan 2020 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका को हराकर बांग्लादेश आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में

पोटचेफ्सट्रूम (दक्षिण अफ्रीका) : बांग्लादेश ने ऑलराउंड खेल के दम पर मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से हराकर गुरुवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर तनजीद हसन (80), शहादत हुसैन (74) और तौहीद हृदय (51) के अर्धशतकों की मदद से पांच विकेट […]

विज्ञापन

पोटचेफ्सट्रूम (दक्षिण अफ्रीका) : बांग्लादेश ने ऑलराउंड खेल के दम पर मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से हराकर गुरुवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर तनजीद हसन (80), शहादत हुसैन (74) और तौहीद हृदय (51) के अर्धशतकों की मदद से पांच विकेट पर 261 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाये. बांग्लादेश के दो बल्लेबाज तो रन आउट हुए.

ऑफ स्पिनर फेको मोलेटसेन ने 41 रन देकर दो जबकि टियान वान वुरेन ने 46 रन देकर एक विकेट लिया. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया. बायें हाथ के स्पिनर रकीबुल हसन ने 19 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि तंजीम हसन साकिब ने दो विकेट हासिल किये जिससे बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 42.3 ओवर में 157 रन पर आउट कर दिया.

मध्यक्रम के बल्लेबाज ल्यूक बियुफोर्ट ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सर्वाधिक 60 रन बनाये जबकि जोनाथन बर्ड ने 35 रन का योगदान दिया. बांग्लादेश छह फरवरी को दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola