‘परीक्षा पे चर्चा'' में मोदी ने द्रविड़-लक्ष्मण की साझेदारी और कुंबले की गेंदबाजी को याद किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2020 10:30 PM
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के बीच ऐतिहासिक साझेदारी और ‘टूटे हुए जबड़े’ के बावजूद अनिल कुंबले के गेंदबाजी करने का उदाहरण देकर छात्रों को प्रेरित किया. परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिये ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सकारात्मक सोच के संदेश […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के बीच ऐतिहासिक साझेदारी और ‘टूटे हुए जबड़े’ के बावजूद अनिल कुंबले के गेंदबाजी करने का उदाहरण देकर छात्रों को प्रेरित किया.
परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिये ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सकारात्मक सोच के संदेश पर जोर देने के लिये उन्हें 2001 में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट शृंखला की याद दिलायी.
मोदी ने कहा, हमारी क्रिकेट टीम को झटके लग रहे थे. माहौल इतना अच्छा नहीं था. लेकिन क्या हम उन क्षणों को कभी भुला सकते हैं कि राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने क्या किया था? उन्होंने मैच का रूख ही बदल दिया था.
छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2002 एंटीगा टेस्ट में कुंबले के प्रयास का भी जिक्र किया. मोदी ने कहा, इसी तरह से अनिल कुंबले का चोट के बावजूद गेंदबाजी करना, कौन भूल सकता है. प्रेरणा और सकारात्मक सोच में यही ताकत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










