मनोज तिवारी ने रणजी में जमाया तिहरा शतक, IPL में नहीं बिकने से निराश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2020 10:03 PM
कल्याणी (पश्चिम बंगाल) : टीम से बाहर चल रहे भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने सोमवार को यहां रणजी ट्रॉफी मैच में तिहरा शतक जड़ने के बाद कहा कि आईपीएल में नहीं बिकने की बात ‘पचाना मुश्किल’ था. तिवारी ने हैदराबाद के खिलाफ बंगाल के लिये खेलते हुए नाबाद 303 रन की पारी खेली, लेकिन 34 […]
कल्याणी (पश्चिम बंगाल) : टीम से बाहर चल रहे भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने सोमवार को यहां रणजी ट्रॉफी मैच में तिहरा शतक जड़ने के बाद कहा कि आईपीएल में नहीं बिकने की बात ‘पचाना मुश्किल’ था.
तिवारी ने हैदराबाद के खिलाफ बंगाल के लिये खेलते हुए नाबाद 303 रन की पारी खेली, लेकिन 34 साल की उनकी उम्र और भारतीय टीम के संतुलित संयोजन को देखते हुए राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिये यह प्रदर्शन भी काफी नहीं होगा.
तिवारी ने कहा, आईपीएल में नहीं बिकने की बात पचाना काफी मुश्किल था, लेकिन यह सच्चाई है. निश्चित रूप से जब आप इतने सारे युवाओं को खेलते हुए देखते हो तो यह बुरा लगता है. मैं जब घर पर बैठकर उन्हें देखता हूं तो मुझे लगता है कि वो शाट मैं लगा सकता था.
उन्होंने कहा, फ्रेंचाइजी प्रबंधन कुछ अलग चीज देख रहा था. तिवारी इस तरह देवांग गांधी (323) के बाद तिहरा शतक जड़ने वाले बंगाल के दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










