किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं शिखर धवन

Updated at : 15 Jan 2020 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं शिखर धवन

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में केएल राहुल और उन्हें टीम में शामिल करने के लिये खुद चौथे नंबर पर उतरने का कप्तान विराट कोहली का फैसला गलत साबित होने पर भारत के नियमित सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिये तैयार हैं. ऑस्ट्रेलिया ने […]

विज्ञापन

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में केएल राहुल और उन्हें टीम में शामिल करने के लिये खुद चौथे नंबर पर उतरने का कप्तान विराट कोहली का फैसला गलत साबित होने पर भारत के नियमित सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिये तैयार हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारत को दस विकेट से हराया. धवन ने मैच के बाद कहा कि अगर मुझसे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये कहा जायेगा तो मैं तैयार हूं. देश के लिये कुछ भी कर सकता हूं. उन्होंने कहा कि आपको मानसिक रूप से मजबूत होना होगा और सभी खिलाड़ी मजबूत हैं. यही वजह है कि हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं. यह सफर का हिस्सा है. कई बार क्रम बदलना पड़ता है.

धवन ने कहा कि तीसरे की बजाय चौथे नंबर पर उतरने का फैसला कोहली का अपना था. यह कप्तान का फैसला था. राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और उसने इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया. यह कप्तान की मर्जी है कि वह किस क्रम पर खेलना चाहता है. उसने तीसरे नंबर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है और मुझे लगता है कि वह उसी क्रम पर खेलेगा.

धवन ने मैच के बारे में कहा कि हमने उन 10-15 ओवरों को अच्छी तरह से खेला था. जहां हमने चार विकेट गंवाये वहीं से मैच का पासा पलट गया. इसके बाद हम मैच में पिछड़ गये और फिर हमने उसकी भरपायी करने की कोशिश की. धवन से पूछा गया कि क्या भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा पर बहुत अधिक निर्भर है, उन्होंने कहा कि देखिये यह एक बुरा दिन था. हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था. तब सभी बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola