CAA के समर्थन में उतरे टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री, संयम बरतने की अपील

Updated:
विज्ञापन
CAA के समर्थन में उतरे टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री, संयम बरतने की अपील

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोधों के बीच ‘संयम’ बरतने का अनुरोध किया और कहा कि उन्हें लगता है कि इस विवादास्पद कानून से लंबे समय में ‘काफी सकारात्मक’ चीजें देखने को मिलेंगी. शास्त्री ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सरकार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोधों के बीच ‘संयम’ बरतने का अनुरोध किया और कहा कि उन्हें लगता है कि इस विवादास्पद कानून से लंबे समय में ‘काफी सकारात्मक’ चीजें देखने को मिलेंगी.

शास्त्री ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सरकार ने इस कानून को लाने का फैसला करने से पहले काफी सोच विचार किया होगा. भारतीय टीम के 57 वर्षीय कोच ने एक न्यूज चैनल से कहा, जब मैंने सीएए और अन्य चीजें होती हुई देखीं तो मैंने सोचा कि हम सब ‘भारतीय’ हैं. मेरी टीम में भी विभिन्न जातियों और विभिन्न धर्मों के खिलाड़ी हैं, लेकिन हम भारतीय हैं. मैं कहूंगा कि आप संयम रखिये क्योंकि मुझे लंबे समय में इससे काफी सकारात्मक चीजें निकलती हुई दिख रही हैं. उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि सरकार ने इसके बारे में उचित रूप से सोच विचार किया है.

उन्होंने कहा, कुछ चीजें अब भी हैं जिनमें थोड़ा सा यहां-वहां बदलाव किया जाना है और वे भारतीयों के फायदे के लिए ऐसा करेंगे. मैं यहां एक भारतीय होने के नाते बोल रहा हूं. शास्त्री ने कहा, मैं यहां किसी भी धर्म के बारे में बात नहीं कर रहा हूं क्योंकि मैं भारतीय के नाते बोल रहा हूं. मैं ऐसा ही रहा हूं और मैंने ये सब तब ज्यादा महसूस किया जब मैं अपने देश के लिए खेलता था. इसलियेए मुझे बतौर भारतीय इस पर बोलने का अधिकार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola