ePaper

तीसरे टी20 से पहले श्रीलंका को झटका, गेंदबाज उदाना टीम से बाहर

Updated at : 08 Jan 2020 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
तीसरे टी20 से पहले श्रीलंका को झटका, गेंदबाज उदाना टीम से बाहर

इंदौर : श्रीलंका के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने संकेत दिए हैं कि बायें हाथ के तेज गेंदबाज इसुरु उदाना के शुक्रवार को भारत के खिलाफ पुणे में तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने की संभावना नहीं है. उदाना को वार्म अप सत्र के दौरान पीठ में चोट लगी थी. भारत के खिलाफ […]

विज्ञापन

इंदौर : श्रीलंका के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने संकेत दिए हैं कि बायें हाथ के तेज गेंदबाज इसुरु उदाना के शुक्रवार को भारत के खिलाफ पुणे में तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने की संभावना नहीं है.

उदाना को वार्म अप सत्र के दौरान पीठ में चोट लगी थी. भारत के खिलाफ मंगलवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान 143 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए श्रीलंका को उदाना की सेवाएं नहीं मिली थी जब यह तेज गेंदबाज श्रीलंका के गेंदबाजी के लिए उतरने से ठीक पहले चोटिल हो गया था.

श्रीलंका की टीम ने यह मैच सात विकेट से गंवाया और वह तीन मैचों की शृंखला में 0-1 से पिछड़ रही है. श्रीलंका के कोच आर्थर ने कहा, ‘देखिए, मैं डाक्टर नहीं हूं. ड्रेसिंग रूम में वह काफी दर्द में था.

ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि उसे क्या चोट लगी है. मैं सिर्फ इतनी उम्मीद कर रहा हूं कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खला में खेल पाएगा. श्रीलंका का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त है और ऐसे में आर्थर उदाना को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते जो हाल के समय में श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज रहे हैं.

पिछले महीने श्रीलंका के मुख्य कोच बनाए गए दक्षिण अफ्रीका के आर्थर ने कहा, हमने इतना अधिक क्रिकेट खेलना है इसलिए मैं उसके लिए सिर्फ सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद कर सकता हूं. उसकी पीठ में तकलीफ है.

श्रीलंका ने लगातार दूसरे मैच में अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज को मौका नहीं दिया जिन्होंने 16 महीने बाद टी20 क्रिकेट में वापसी की है. यह पूछने पर कि क्या पुणे में अंतिम मैच में मैथ्यूज को मौका मिलेगा, आर्थर ने कहा, इस बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद, सभी खिलाड़ियों के पास खेलने का मौका है.

गुवाहाटी में शृंखला का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. भारत के खिलाफ 10 साल से अधिक समय में किसी भी प्रारूप में द्विपक्षीय शृंखला जीतने में विफल रही श्रीलंका की टीम पुणे में शृंखला 1-1 से बराबर करने की कोशिश करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola