ePaper

हिंदू होने के कारण कनेरिया के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने किया दुर्व्यवहार : अख्तर

Updated at : 26 Dec 2019 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदू होने के कारण कनेरिया के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने किया दुर्व्यवहार : अख्तर

कराची : पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने आरोप लगाया है कि उनके साथी खिलाड़ी दानिश कनेरिया के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने पक्षपातपूर्ण बर्ताव किया और उसके साथ खाना भी नहीं खाते थे क्योंकि वह हिंदू था. अपने मामा अनिल दलपत के बाद पाकिस्तान के लिये खेलने वाले दूसरे हिंदू कनेरिया ने पाकिस्तान के […]

विज्ञापन

कराची : पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने आरोप लगाया है कि उनके साथी खिलाड़ी दानिश कनेरिया के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने पक्षपातपूर्ण बर्ताव किया और उसके साथ खाना भी नहीं खाते थे क्योंकि वह हिंदू था.

अपने मामा अनिल दलपत के बाद पाकिस्तान के लिये खेलने वाले दूसरे हिंदू कनेरिया ने पाकिस्तान के लिये 61 टेस्ट में 261 विकेट लिये. शोएब ने पीटीवी स्पोटर्स पर ‘गेम ऑन है’ कार्यक्रम में यह बात कही. उन्होंने कहा, मेरे कैरियर में मैंने टीम के दो तीन खिलाड़ियों से लड़ाई भी की जब वे क्षेत्रवाद पर बात करने लगे थे.

‘कौन कराची से है, कौन पंजाब से या कौन पेशावर से ‘ , ऐसी बातें होनी लगी थी. क्या हुआ अगर कोई हिंदू है, वह टीम के लिये अच्छा खेल रहा है. शोएब ने कहा, वे कहते थे ‘ सर ये यहां से खाना कैसे ले रहा है.

उन्होंने कहा, उसी हिंदू ने इंग्लैंड के खिलाफ हमें टेस्ट जिताया. वह अगर पाकिस्तान के लिये विकेट ले रहा है तो उसे खेलना चाहिये. हम कनेरिया के प्रयास के बिना शृंखला नहीं जीत सकते थे, लेकिन बहुत लोग उसे इसका श्रेय नहीं देते. कनेरिया को 2009 में डरहम के खिलाफ एसेक्स के लिये खेलते हुए मर्विन वेस्टफील्ड के साथ स्पाट फिक्सिंग का दोषी पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola