पीयूष चावला शानदार स्पिनर, धौनी के साथ उसके अच्छे संबंध : फ्लेमिंग

कोलकाता : चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार को कहा कि उनकी आईपीएल टीम ने पीयूष चावला को लेने के लिये इसलिए आखिर तक मोर्चा संभाले रखा क्योंकि उनके कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से बहुत अच्छे संबंध हैं और इसके अलावा वह अच्छे स्पिनर भी हैं. चावला को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 6.75 करोड़ […]
कोलकाता : चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार को कहा कि उनकी आईपीएल टीम ने पीयूष चावला को लेने के लिये इसलिए आखिर तक मोर्चा संभाले रखा क्योंकि उनके कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से बहुत अच्छे संबंध हैं और इसके अलावा वह अच्छे स्पिनर भी हैं.
चावला को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 6.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा. फ्लेमिंग ने कहा कि यह सोचा समझा फैसला है क्योंकि चेन्नई में चेपक का विकेट धीमा है.
उन्होंने कहा, हमने उसके लिये मोर्चा संभाले रखा और निश्चित तौर पर कप्तान के उसके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं. वह साबित कर चुका है कि वह बेहतरीन लेग स्पिनर हैं. वह कर्ण शर्मा से भिन्न तरह के गेंदबाज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










