अजहर अली ने कप्तानी छोड़ने की धमकी दी

कराची : पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान अजहर अली ने अपने लचर प्रदर्शन की बात स्वीकार करते हुए बुधवार को कहा कि अगर वह टीम के लिये योगदान नहीं कर पाये तो वह अपने पद से हट जायेंगे. वह रावलपिंडी में पहले टेस्ट में केवल 36 रन ही बना सके थे और 34 साल के इस […]
कराची : पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान अजहर अली ने अपने लचर प्रदर्शन की बात स्वीकार करते हुए बुधवार को कहा कि अगर वह टीम के लिये योगदान नहीं कर पाये तो वह अपने पद से हट जायेंगे.
वह रावलपिंडी में पहले टेस्ट में केवल 36 रन ही बना सके थे और 34 साल के इस खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ समय से उनकी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही है.
अजहर ने यहां पत्रकारों से कहा, मैं खराब दौर से गुजर रहा हूं लेकिन मैं खराब फार्म में नहीं हूं. मैं गेंद को अच्छी तरह खेल पा रहा हूं. यह सिर्फ एक अच्छी पारी की बात है और मैं जानता हूं कि मैं फार्म में वापसी कर सकता हूं.
उन्होंने कहा, लेकिन हां, अगर मुझे लगता है कि चीजें मेरे लिये काम नहीं कर रही हैं और मैं टीम के लिये योगदान नहीं कर पा रहा हूं तो मैं खुद ही पद से हटना पसंद करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




