विश्व टी20 को लेकर अपनी नींद नहीं गंवा रहे रोहित शर्मा, कहा अभी सीरीज जीतने पर ध्यान

मुंबई : रोहित शर्मा विश्व टी20 को लेकर अपनी रातों की नींद नहीं गंवा रहे हैं क्योंकि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अभी काफी समय है और इसकी जगह उनका ध्यान बुधवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे और निर्णायक टी20 पर है जहां भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है. भारत दो […]
मुंबई : रोहित शर्मा विश्व टी20 को लेकर अपनी रातों की नींद नहीं गंवा रहे हैं क्योंकि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अभी काफी समय है और इसकी जगह उनका ध्यान बुधवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे और निर्णायक टी20 पर है जहां भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है.
भारत दो बार के विश्व टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज से यहां निर्णायक तीसरे मैच में भिड़ेगा और इसमें भी प्रतिष्ठित टी20 विश्व कप के लिए सही संयोजन हासिल करने प्रयास जारी रहेगा. रोहित ने तीसरे टी20 की पूर्व संध्या पर मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘देखिए, मैं लगातार यह कहते नहीं रहना चाहता कि हम (टी20) विश्व कप के लिए टीम बनाने का प्रयास कर रहे हैं.
इसमें अब भी काफी समय है. हमने सिर्फ शृंखला जीतने पर ध्यान लगाने की जरूरत है और आगे बढ़ते हुए इससे हम अच्छी स्थिति में रहेंगे.’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम मैच जीतते रहे, मैदान पर सही चीजें करते रहे तो टीम का संयोजन अपने आप सही हो जाएगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










