चोट से उबरे बुमराह ने दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनर के साथ किया अभ्यास

नयी दिल्ली : चोट से उबर चुके भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनर रजनीकांत शिवज्ञानम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है. बुमराह को सितंबर में कमर में स्ट्रेस फ्रेक्चर हुआ था. वह दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू शृंखलायें नहीं खेल सके. वह वेस्टइंडीज के […]
नयी दिल्ली : चोट से उबर चुके भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनर रजनीकांत शिवज्ञानम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है.
बुमराह को सितंबर में कमर में स्ट्रेस फ्रेक्चर हुआ था. वह दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू शृंखलायें नहीं खेल सके. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी शृंखला भी नहीं खेल सकेंगे. एक सूत्र ने बताया, वह एमसीए पर अभ्यास कर रहे हैं. यह निजी बंदोबस्त है.
बुमराह अगले साल न्यूजीलैंड दौरे पर वापसी करेंगे जिसमें भारत पांच टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलेगा. दिल्ली आईपीएल टीम के कर्मचारी होने के बावजूद रजनीकांत खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत तौर पर भी काम करते हैं. दिल्ली कैपिटल्स के एक सूत्र ने कहा, जब आईपीएल नहीं चल रहा है तब रजनीकांत किसी के भी साथ काम करने के लिये स्वतंत्र हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




