ePaper

भारत के खिलाफ वनडे और टी20 शृंखला के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा

Updated at : 29 Nov 2019 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के खिलाफ वनडे और टी20 शृंखला के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा

सेंट जोंस (एंटीगा) : वेस्टइंडीज ने अगले महीने से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली आगामी वनडे और टी20 शृंखला के लिए अनुभवी आलराउंडर आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो को टीम में शामिल नहीं किया. सीनियर खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी जारी रखेंगे. निकोलस पूरन टी20 में उप कप्तान होंगे, […]

विज्ञापन

सेंट जोंस (एंटीगा) : वेस्टइंडीज ने अगले महीने से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली आगामी वनडे और टी20 शृंखला के लिए अनुभवी आलराउंडर आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो को टीम में शामिल नहीं किया.

सीनियर खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी जारी रखेंगे. निकोलस पूरन टी20 में उप कप्तान होंगे, जबकि शाई होप वनडे में यह भूमिका निभायेंगे. हाल में समाप्त हुई अबुधाबी टी10 लीग में छह मैच खेलने वाले रसेल को फिट होने के बावजूद टीम में जगह नहीं मिली, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी का संकेत देने वाले ब्रावो के नाम पर भी विचार नहीं किया गया. स्टार सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल दौड़ में थे, लेकिन उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया है और खुद को अनुपलब्ध किया. वेस्टइंडीज टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे शृंखला जीती थी, लेकिन टीम टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला गंवा बैठी. चयनकर्ताओं ने उन खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया जो लखनऊ में खेले थे.

बायें हाथ के स्पिन आल राउंडर फैबियन एलेन घुटने की चोट से उबरने के बाद टीम में जगह बनाने में सफल रहे जिसके कारण वह इस महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ शृंखला में नहीं खेल सके थे. दिनेश रामदीन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण शृंखला के कुछ हिस्से में नहीं खेल पाये थे, उन्होंने फिटनेस हासिल कर टीम में जगह बना ली. मौजूदा आईसीसी विश्व टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला से दौरे की शुरुआत करेगी जो छह दिसंबर से हैदराबाद में शुरू होगी. इसके बाद दूसरा टी20 आठ दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में, जबकि तीसरा मैच मुंबई में 11 दिसंबर को खेला जायेगा. दोनों टीमें फिर तीन वनडे (15 दिसंबर को चेन्नई में, 18 दिसंबर को विशाखापत्तनम, 22 दिसंबर को कटक में) खेलेंगी.

कोच फिल सिमंस ने कहा, हमें प्रत्येक प्रारूप में तीन मैच खेलने हैं इसलिए हम प्रत्येक टीम को भारत के खिलाफ खेलने का मौका देना चाहते हैं. उन्होंने कहा, अफगानिस्तान का निरादर नहीं, लेकिन भारत का सामना करना सबसे ज्यादा मुश्किल शृंखला है, विशेषकर वनडे में.

टीमें इस प्रकार हैं : वेस्टइंडीज वनडे टीम :

कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सुनील एम्ब्रोस, शाई होप, खारी पियरे, रोस्टन चेज, अल्जारी जोसफ, शेल्डन कॉटरेल, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, एविन लुईस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, हेडन वाल्श जूनियर.
वेस्टइंडीज टी 20 टीम : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलेन, ब्रैंडन किंग, दिनेश रामदीन, शेल्डन कॉटरेल, एविन लुईस, शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, खारी पियरे, लेंडिल सिमंस, जेसन होल्डर, हेडन वाल्श जूनियर, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, केसरिक विलियम्स.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola