उम्मीद है कि भारतीय टीम एडीलेड में दिन रात का टेस्ट खेलेगी : वार्न

मेलबर्न : भारतीय टीम के दिन रात के पहले टेस्ट के बीच आस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न ने उम्मीद जताई है कि विराट कोहली की टीम आस्ट्रेलिया में अगले साल दिन रात का टेस्ट खेलेग. भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार से कोलकाता में शुरू हुआ. दोनों टीमों पहली बार गुलाबी गेंद से खेल […]
मेलबर्न : भारतीय टीम के दिन रात के पहले टेस्ट के बीच आस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न ने उम्मीद जताई है कि विराट कोहली की टीम आस्ट्रेलिया में अगले साल दिन रात का टेस्ट खेलेग. भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार से कोलकाता में शुरू हुआ. दोनों टीमों पहली बार गुलाबी गेंद से खेल रही हैं.
वार्न ने बीसीसीआई के नये अध्यक्ष सौरव गांगुली और कप्तान कोहली को बधाई दी. उन्होंने गांगुली के एक ट्वीट पर जवाब दिया ,‘‘ आपको और कोहली को दिन रात का टेस्ट खेलने पर राजी होने के लिये बधाई. मुझे उम्मीद है कि एडीलेड में फिर टीम दिन रात का टेस्ट खेलेगी. यह शानदार होगा.”
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा ,‘‘ शाबाश सौरव. उम्मीद है कि टीम अगली बार आस्ट्रेलिया में भी दिन रात का मैच खेलेगी.” भारतीय टीम अगले साल नवंबर से आस्ट्रेलिया दौरे पर जायेगी जहां उसे चार टेस्ट खेलने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




