INDvsBAN: गुलाबी गेंद पर बोले रवि शास्त्री- कई सवालों के जवाब अभी मिलने बाकी…

कोलकाता : गुलाबी गेंद से कोलकाता के ईडन गार्डन में पहला डे-नाईट टेस्ट भारत और बांग्लादेश के बीच जारी है. इस मैच पर सबकी नजर है क्योंकि यह गुलाबी गेंद से खेला जा रहा है. गेंद को लेकर मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि भारत के पहले डे-नाईट टेस्ट की अहमियत का उन्हें बखूबी […]
कोलकाता : गुलाबी गेंद से कोलकाता के ईडन गार्डन में पहला डे-नाईट टेस्ट भारत और बांग्लादेश के बीच जारी है. इस मैच पर सबकी नजर है क्योंकि यह गुलाबी गेंद से खेला जा रहा है. गेंद को लेकर मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि भारत के पहले डे-नाईट टेस्ट की अहमियत का उन्हें बखूबी इल्म है लेकिन गुलाबी गेंद को लेकर कई सवालों के जवाब अभी मिलने बाकी है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से दिन रात के टेस्ट को मंजूरी मिलने के सात साल बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद से पहला टेस्ट खेल रही है. शास्त्री ने पहले दिन का खेल शुरू होने से पहले आधिकारिक प्रसारक से कहा कि यह ऐतिहासिक मौका है लेकिन इसमें हमें इंतजार करके देखना होगा कि कैसा रहता है.
उन्होंने कहा कि कई सवालों के जवाब मिलने बाकी है और वक्त ही बतायेगा. यह 12वां दिन रात का टेस्ट है जबकि पहला टेस्ट आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 2015 में खेला गया था. शास्त्री ने कहा कि गुलाबी गेंद के अनुकूल ढलना चुनौतीपूर्ण है. हमें देखना होगा कि गेंद का बर्ताव कैसा रहता है. टेस्ट क्रिकेट कैसा होगा. यह लाल गेंद से काफी कठोर और भारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










