गुलाबी गेंद से अभ्यास के लिए इंदौर में ही रुकेगी भारतीय टीम

इंदौर : भारतीय टीम ने कोलकाता में 22 नवंबर से खेले जाने वाले दिन-रात्रि मैच की तैयारी के लिए इंदौर में रूकने का फैसला किया है जहां टीम रविवार को शाम के समय अभ्यास करेगी. बांग्लादेश की टीम ने भी भारतीय टीम की तरह यहां रुकने का फैसला किया है ताकि पहले टेस्ट के जल्दी […]
इंदौर : भारतीय टीम ने कोलकाता में 22 नवंबर से खेले जाने वाले दिन-रात्रि मैच की तैयारी के लिए इंदौर में रूकने का फैसला किया है जहां टीम रविवार को शाम के समय अभ्यास करेगी.
बांग्लादेश की टीम ने भी भारतीय टीम की तरह यहां रुकने का फैसला किया है ताकि पहले टेस्ट के जल्दी खत्म होने से बचे समय का सही उपयोग कर सके. यह पता चला है कि अगले दो दिन भारतीय टीम का ध्यान ‘शाम’ के समय अभ्यास करने पर होगा. गुलाबी गेंद से खेलने वाले बल्लेबाजों के मुताबिक शाम के समय स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण होती है.
टीम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, हम शाम के समय अभ्यास करने पर ध्यान देंगे क्योंकि हमें यह नहीं पता की शाम में गेंद कैसा बर्ताव करेगी.
चेतेश्वर पुजारा सहित दलीप ट्रॉफी में गुलाबी गेंद से खेलने वाले कई खिलाड़ियों ने कहा है कि गोधूलि के समय गुलाबी गेंद को देखना मुश्किल होता है, क्योंकि आकाश के लाल रंग के कारण गेंद नारंगी रंग की तरह दिखने लगती है. खिलाड़ी काले रंग की साइटस्क्रीन के सामने अभ्यास करेंगे. दोनों टीमें 19 नवंबर को कोलकाता रवाना होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




