ePaper

IPL में Substitute player पर विचार, गांगुली करेंगे आखिरी फैसला

Updated at : 04 Nov 2019 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
IPL में Substitute player पर विचार, गांगुली करेंगे आखिरी फैसला

नयी दिल्ली : आईपीएल मैच के दौरान किसी खिलाड़ी के बदले स्थानापन्न खिलाड़ी उतारने को लेकर बुधवार को मुंबई में होने वाली संचालन परिषद की बैठक में विचार किया जा सकता है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला बीसीसीआई अध्यक्ष 0सौरव गांगुली ही करेंगे. आईपीएल संचालन टीम के वरिष्ठ कार्यकारी ने कुछ महीने पहले पारंपरिक एकादश […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आईपीएल मैच के दौरान किसी खिलाड़ी के बदले स्थानापन्न खिलाड़ी उतारने को लेकर बुधवार को मुंबई में होने वाली संचालन परिषद की बैठक में विचार किया जा सकता है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला बीसीसीआई अध्यक्ष 0सौरव गांगुली ही करेंगे.

आईपीएल संचालन टीम के वरिष्ठ कार्यकारी ने कुछ महीने पहले पारंपरिक एकादश से इतर टीम बनाने के लिये रूपरेखा तैयार की थी जिसमें ‘पावर प्लेयर’ का जिक्र है. इसके अनुसार जो खिलाड़ी अंतिम एकादश में शामिल नहीं है वह बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने के लिये उतर सकता है.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, अंतिम फैसला बीसीसीआई अध्यक्ष करेंगे. वह निश्चित तौर पर आईपीएल संचालन परिषद तथा उसके चेयरमैन बृजेश पटेल और अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे, लेकिन इसके लिये कई चीजों पर गौर करना होगा.

गांगुली इस पर टिप्पणी के लिये उपलब्ध नहीं थे, लेकिन अध्यक्ष के करीबी सूत्र ने कहा कि इस तरह की अवधारणा लागू करने को लेकर कई तरह की आशंकाएं है क्योंकि इससे क्रिकेट का मूल रूप ही बदल जाएगा. सूत्र ने कहा, अभी कुछ भी फैसला नहीं किया गया है. यही नहीं जबकि मुश्ताक अली ट्रॉफी शुरू होने में अभी चार दिन का समय बचा है तो क्या इस तरह की अवधारणा अभी लागू हो पाएगी? अभी हम कुछ नहीं जानते.

आईपीएल संचालन टीम में एक वर्ग ऐसा है जो कि नौ नवंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान इसे आजमाना चाहता है, लेकिन बीसीसीआई के एक वर्ग का मानना है कि इससे एक आईपीएल फ्रेंचाइजी को फायदा होगा जिसके अधिकतर खिलाड़ी उम्रदराज हैं.

एक अधिकारी ने सवालिया अंदाज में कहा, एक टीम ऐसी है जिसे 2020 आईपीएल में इस तरह की कुछ मदद की जरूरत है क्योंकि उसके प्रमुख खिलाड़ियों की उम्र 35 साल से अधिक है. इस अवधारणा के जनक ने क्या उस फ्रेंचाइजी को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया?.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola