ePaper

दिल्‍ली में मुश्किल हालात'' के बावजूद भारत, बांग्लादेश की टीमों ने खेला मैच, गांगुली ने जताया आभार

Updated at : 04 Nov 2019 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्‍ली में मुश्किल हालात'' के बावजूद भारत, बांग्लादेश की टीमों ने खेला मैच, गांगुली ने जताया आभार

नयी दिल्ली : बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने राष्ट्रीय राजधानी में काफी अधिक वायु प्रदूषण के बावजूद पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए सहमत होने पर सोमवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और बांग्लादेश क्रिकेट टीम को धन्यवाद दिया. पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम व नियंत्रण) प्राधिकरण (ईपीसीए) ने प्रदूषण के ‘ बेहद गंभीर’ श्रेणी में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने राष्ट्रीय राजधानी में काफी अधिक वायु प्रदूषण के बावजूद पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए सहमत होने पर सोमवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और बांग्लादेश क्रिकेट टीम को धन्यवाद दिया.

पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम व नियंत्रण) प्राधिकरण (ईपीसीए) ने प्रदूषण के ‘ बेहद गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने के बाद दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जन स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की थी. रविवार को मैच के दिन भी प्रदूषण काफी अधिक था.

गांगुली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, मुश्किल हालात में यह मैच खेलने के लिए दोनों टीमों को धन्यवाद @रोहित शर्मा @बांग्लादेश टीम. शानदार प्रदर्शन किया बांग्लादेश. पता चला है कि बीसीसीआई अध्यक्ष आशंकित थे क्योंकि वायु प्रदूषण की वजह से गंभीर स्वास्थ्य चिंताएं हो सकती थीं, लेकिन रोहित और बांग्लादेश टीम प्रबंधन दोनों ने आश्वासन दिया कि वे मैच खेलना चाहते हैं.

गांगुली पहले ही कह चुके हैं कि बोर्ड अगली बार जब घरेलू मैचों के लिए कार्यक्रम तैयार करेगा जो वे दीपावली के बाद दिल्ली में मैच कराने को लेकर अधिक व्यावहारिक रुख अपनाएंगे क्योंकि तब वायु प्रदूषण सबसे अधिक होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola