ePaper

श्रीलंका के लिये ऑरोन फिंच फिट, टाई टी20 शृंखला से बाहर

Updated at : 26 Oct 2019 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंका के लिये ऑरोन फिंच फिट, टाई टी20 शृंखला से बाहर

एडीलेड : कप्तान ऑरोन फिंच चोट से उबरने से श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पहले ट्वेंटी20 मुकाबले में खेल पायेंगे जबकि टीम को तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई के चोटिल होने से करारा झटका लगा. ऐसी भी अटकलें थी कि फिंच मांसपेशियों में खिंचाव के कारण समय पर उबर नहीं पायेंगे जिसके कारण वह 15 दिन […]

विज्ञापन

एडीलेड : कप्तान ऑरोन फिंच चोट से उबरने से श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पहले ट्वेंटी20 मुकाबले में खेल पायेंगे जबकि टीम को तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई के चोटिल होने से करारा झटका लगा.

ऐसी भी अटकलें थी कि फिंच मांसपेशियों में खिंचाव के कारण समय पर उबर नहीं पायेंगे जिसके कारण वह 15 दिन से परेशान थे, लेकिन डेविड वार्नर के साथ पारी का आगाज करने के लिये अब वह फिट हैं.

फिंच ने कहा, मैं थोड़ा चिंतित था, लेकिन उबरने की प्रक्रिया तेज रही और पिछले तीन दिन काफी अच्छे रहे. मैं अच्छी तरह मूव कर रहा हूं. मैं आत्मविश्वास से भरा हूं. लेकिन टाई तीन मैचों की शृंखला में हिस्सा नहीं ले पायेंगे क्योंकि शुक्रवार को क्षेत्ररक्षण करते हुए वह बायीं बांह चोटिल करा बैठे.

फिंच ने कहा कि टाई को गेंद फेंकते हुए चोट लग गयी. कप्तान ने कहा, मुझे लगता है कि वह संतुलन खो बैठे और चोटिल हो गया. न्यू साउथ वेलस के तेज गेंदबाज सीन एबोट उनकी जगह लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola