उमेश के बाउंसर से घायल हुए एल्गर, मैदान पर गिरे

रांची : दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उमेश यादव का बाउंसर लगने के बाद अचेत हो गए और अब इस मैच में आगे नहीं खेल सकेंगे. चाय ब्रेक के बाद एल्गर ने यादव की शार्टपिच गेंद को खेलने की कोशिश की जो उनके कान के ऊपर से […]
रांची : दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उमेश यादव का बाउंसर लगने के बाद अचेत हो गए और अब इस मैच में आगे नहीं खेल सकेंगे.
चाय ब्रेक के बाद एल्गर ने यादव की शार्टपिच गेंद को खेलने की कोशिश की जो उनके कान के ऊपर से गई और वह मैदान पर ही गिर गए. उन्हें चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी. वह उस समय 29 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे थे.
दक्षिण अफ्रीका के मीडिया मैनेजर ने एक बयान में कहा, डीन एल्गर की स्थिति का आकलन किया जा रहा है. जैसे ही कोई ताजा जानकारी होगी, मैं आप तक पहुंचा दूंगा. मैच रैफरी ने उनके विकल्प के तौर पर थ्यूनिस डि ब्रून को खिलाने पर मंजूरी दे दी है.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन लाडर्स पर एशेज टेस्ट में स्टीव स्मिथ की जगह और वेस्टइंडीज के जर्मेन ब्लैकवुड भारत के खिलाफ डेरेन ब्रावो की जगह इसी तरह खेले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




