हसी श्रीलंका, पाक शृंखला के लिये ऑस्ट्रेलियाई सहयोगी स्टाफ में शामिल

सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 शृंखलाओं के लिये ‘मेंटर’ के रूप में टीम के सहयोगी स्टाफ से जोड़ा है. हसी टीम से जुड़ने वाले तीसरे दिग्गज हैं. इससे पहले वनडे विश्व कप के दौरान रिकी पोंटिंग टीम […]
सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 शृंखलाओं के लिये ‘मेंटर’ के रूप में टीम के सहयोगी स्टाफ से जोड़ा है.
हसी टीम से जुड़ने वाले तीसरे दिग्गज हैं. इससे पहले वनडे विश्व कप के दौरान रिकी पोंटिंग टीम से जुड़े थे जबकि इंग्लैंड में एशेज शृंखला के दौरान स्टीव वॉ ने टीम की मदद की थी. ‘मिस्टर क्रिकेट’ का उपनाम पाने वाले हसी ने ‘सिडनी डेली टेलीग्राफ’ से कहा, मैं वास्तव में बहुत उत्साहित हूं.
मैं ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं. ऑस्ट्रेलिया गर्मियों के अपने सत्र के शुरू में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ तीन-तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला खेलेगा. लैंगर ने इससे पहले टेस्ट तेज गेंदबाज रेयान हैरिस को शृंखला के लिये गेंदबाजी कोच बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










