ePaper

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका का किया सूपड़ा साफ

Updated at : 14 Oct 2019 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका का किया सूपड़ा साफ

वड़ोदरा : अनुभवी एकता बिष्ट की अगुवाई में स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी से भारतीय महिला टीम ने कम स्कोर वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सोमवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को छह रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में क्लीन स्वीप किया. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.5 ओवर में […]

विज्ञापन

वड़ोदरा : अनुभवी एकता बिष्ट की अगुवाई में स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी से भारतीय महिला टीम ने कम स्कोर वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सोमवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को छह रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में क्लीन स्वीप किया.

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.5 ओवर में 146 रन पर आउट हो गयी थी, लेकिन स्पिनरों ने इस स्कोर का बखूबी बचाव किया तथा दक्षिण अफ्रीकी टीम को 48 ओवर में 140 रन पर समेट दिया था. मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गयी बायें हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट ने 32 रन देकर तीन विकेट लिये.

बायें हाथ की एक अन्य स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने 22 रन देकर दो जबकि आफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 24 रन देकर दो विकेट लिये. हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और मानसी जोशी ने एक-एक विकेट हासिल किया. दक्षिण अफ्रीका की सात खिलाड़ी दोहरे अंक में पहुंची, लेकिन उसकी तरफ से सर्वोच्च स्कोर मारिजान कैप (29) ने बनाया.

कैप को शृंखला की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया. इससे पहले भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही तथा दूसरे ओवर तक उसकी दोनों सलामी बल्लेबाज प्रिया पूनिया (शून्य) और रोड्रिग्स (तीन) पवेलियन में विराजमान थी. पूनम राउत (15) और कप्तान मिताली राज (11) भी पर्याप्त समय क्रीज पर बिताने के बावजूद लंबी पारी नहीं खेल पायी.

भारत का स्कोर 30वें ओवर में छह विकेट पर 71 रन था, लेकिन हरमनप्रीत (38) और शिखा पांडे (40 गेंदों पर 35) के प्रयासों से टीम 150 रन के करीब पहुंच पायी. हरमनप्रीत ने अपनी 76 गेंद की पारी में पांच चौके लगाये, जबकि शिखा की पारी में छह चौके शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola