ePaper

तेज गेंदबाजों पर निगाहें, बीपी एकादश की भिड़ंत दूसरे अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका से

Updated at : 21 Sep 2019 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
तेज गेंदबाजों पर निगाहें, बीपी एकादश की भिड़ंत दूसरे अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका से

सूरत : तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर और मानसी जोशी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को यहां दूसरे अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष एकादश के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगी. पहला अभ्यास मैच शुक्रवार को खराब मौसम के कारण रद्द हो गया था. पूजा और मानसी यहां लालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में अच्छी गेंदबाजी करके मंगलवार […]

विज्ञापन

सूरत : तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर और मानसी जोशी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को यहां दूसरे अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष एकादश के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगी.

पहला अभ्यास मैच शुक्रवार को खराब मौसम के कारण रद्द हो गया था. पूजा और मानसी यहां लालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में अच्छी गेंदबाजी करके मंगलवार से शुरू होने वाले पांच मैचों के टी20 टूर्नामेंट के लिये खुद को तैयार करना चाहेंगी.

भारत की टी20 टीम में चुनी गयी युवा शेफाली वर्मा के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें लगी होंगी. 15 साल की शेफाली को इस साल उम्र वर्ग की प्रतियोगिताओं और महिला टी20 चैलेंज में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 शृंखला के लिये भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया.

अगर अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिलता है तो हरियाणा की शेफाली इस अभ्यास मैच का पूरा इस्तेमाल कर रन जुटाना चाहेगी. अच्छा प्रदर्शन उनका और अन्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ायेगा. कप्तान सुषमा वर्मा और उप कप्तान देविका वैद्य भी शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहेंगी.

वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम भी जीत के साथ भारत दौरे की शुरुआत करना चाहेगी. वे इस अभ्यास मैच से परिस्थितियों का आकलन करने के अलावा अपने रिजर्व खिलाड़ियों को भी आजमाना चाहेंगे क्योंकि पहला अभ्यास मैच रद्द हो गया था.

टीमें इस प्रकार हैं :

बीपी एकादश :सुषमा वर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), देविका वैद्य (उप-कप्तान), वनिता वीआर, शेफाली वर्मा, प्रिया पूनिया, जसिया अख्तर, एमडी थिरूशकामिनी, माधुरी मेहता, तरन्नुम पठान, सुश्री दिब्यदर्शनी, तनुजा कंवर, भारती फुलमाली, मानसी जोशी, रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर.

दक्षिण अफ्रीका : सुने लुस (कप्तान), एनेके बॉश, तस्मिन ब्रिट्स, नादिने डि क्लर्क, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा, अयाबोंगा खाका, लारा गुडाल, लिजले ली, नानकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शागांसे, मिगनोन डु प्रीज और लारा वूलवार्ट.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola