ICC बैठक में शामिल नहीं हुए अमिताभ चौधरी, तो CAO ने जारी किया नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब

नयी दिल्ली : प्रशासकों की समिति (CAO) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को नोटिस जारी किया है. नोटिस का जवाब 7 दिनों के अंदर मांगा गया है. प्रशासकों की समिति ने अमिताभ चौधरी को आज से 7 दिनों के भीतर यह बताने के लिए कहा है कि उनके खिलाफ […]
नयी दिल्ली : प्रशासकों की समिति (CAO) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को नोटिस जारी किया है. नोटिस का जवाब 7 दिनों के अंदर मांगा गया है. प्रशासकों की समिति ने अमिताभ चौधरी को आज से 7 दिनों के भीतर यह बताने के लिए कहा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए.
दरअसल अमिताभ चौधरी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की बैठकों में शामिल नहीं हो पाये थे. जिस कारण से CAO ने अमिताभ चौधरी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया.नोटिस में CAO ने चौधरी से कहा है कि बिना बताए दोनों बैठकों में शामिल नहीं होने की वजह से बीसीसीआई का कोई भी प्रतिनिधि भाग नहीं ले सका, जिसकी वजह से बीसीसीआई की छवि खराब हुई.
BCCI acting Secretary Amitabh Choudhary has been asked to explain within a period of 7 days from today why action should not be taken against him. https://t.co/PGZtDPFrOj
— ANI (@ANI) September 8, 2019
गौरतलब हो आईसीसी की बैठक इसी वर्ष 14 से 20 जुलाई तक लंदन में हुई थी. वहीं एसीसी की बैठक 3 सितंबर को बैंकॉक में हुई थी. दोनों की बैठक में अमिताभ चौधरी को बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करना था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




