क्रिकेटर श्रीसंत के कोच्चि स्थित घर में लगी आग, बाल-बाल बचे पत्नी और बच्चे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2019 3:25 PM
कोच्चि (केरल) : क्रिकेटर एस श्रीसंत के कोच्चि स्थित घर पर शनिवार तड़के भीषण आग लग गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घर में जिस वक्त आग लगी उस वक्त श्रीसंत वहां मौजूद नहीं थे. कोच्चि के एडापल्ली स्थित क्रिकेटर के घर […]
कोच्चि (केरल) : क्रिकेटर एस श्रीसंत के कोच्चि स्थित घर पर शनिवार तड़के भीषण आग लग गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घर में जिस वक्त आग लगी उस वक्त श्रीसंत वहां मौजूद नहीं थे. कोच्चि के एडापल्ली स्थित क्रिकेटर के घर में आग की इस घटना के वक्त उनकी पत्नी, बच्चे और दो घरेलू सहायक मौजूद थे, जिन्हें दमकलकर्मियों ने वहां से सुरक्षित निकाल लिया.
घर से धुंआ उठते देख पड़ोसियों ने दमकल एवं बचाव सेवा कर्मियों को सूचित किया. आग में एक कमरा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. अधिकारियों ने आशंका जतायी कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी.
इसे भी पढ़ें…
श्रीसंत से हटा आजीवन बैन, अगले साल कर सकते हैं क्रिकेट में वापसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










