ePaper

''भारत में हार गये तो दक्षिण अफ्रीका के लिये सबकुछ खत्म नहीं हो गया''

Updated at : 17 Aug 2019 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
''भारत में हार गये तो दक्षिण अफ्रीका के लिये सबकुछ खत्म नहीं हो गया''

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के अंतरिम निदेशक इनोक एनक्वे को लगता है कि अगर टीम भारत दौरे पर जीत हासिल नहीं कर पायी तो दुनिया में सबकुछ खत्म नहीं हो जायेगा. छत्तीस साल के इनोक राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच, चयनकर्ता और टीम मैनेजर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें सहायक स्टाफ के अन्य […]

विज्ञापन

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के अंतरिम निदेशक इनोक एनक्वे को लगता है कि अगर टीम भारत दौरे पर जीत हासिल नहीं कर पायी तो दुनिया में सबकुछ खत्म नहीं हो जायेगा.

छत्तीस साल के इनोक राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच, चयनकर्ता और टीम मैनेजर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें सहायक स्टाफ के अन्य सदस्य उनके अधीन काम करते हैं.उनका पहला दौरा भारत का होगा जो काफी चुनौतीपूर्ण होगा. इनोक ने अपनी पहली अधिकारिक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मैं समझता हूं कि यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण दौरा होगा, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हम तुरंत प्रभावित कर सकते हैं.

उन्होंने कहा, और अगर ऐसा नहीं होता है तो इससे सबकुछ खत्म नहीं हो जायेगा. हर चीज का हमेशा एक बड़ा पहलू होता है. दक्षिण अफ्रीका भारत के दौरे की शुरुआत सीमित ओवरों के मैचों के साथ करेगा जिसका पहला मैच धर्मशाला में 15 सितंबर को खेला जायेगा. इसके बाद विशाखापत्तनम में टेस्ट मुकाबले दो से छह अक्टूबर, पुणे में 10 से 14 अक्टूबर और रांची में 19 से 23 अक्टूबर तक खेले जायेंगे जो नव गठित आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में टीम के लिए पहला दौरा होगा.

इनोक की भूमिका फुटबाल में यूरोपीय शैली के मैनेजर की तरह है जो चयन के मामलों में अहम होते हैं. वह भारत के आगामी दौरे के लिये इंग्लिश प्रीमियर लीग के कोच पेप गार्डियोला से प्रेरणा लेंगे. इनोक ने गार्डियोला के बारे में कहा, वह दूसरे ही स्तर के है.

ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो आप अलग अलग खेलों से सीख सकते हैं. मैंने उनके काम को देखा है कि वह कैसे अपनी रणनीति का समर्थन करते हैं. वह हमेशा नई सीमायें निर्धारित करने और नये रिकार्ड तोड़ने की कोशिश करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola