ePaper

भारत के खिलाफ टी20 नहीं खेलेंगे डु प्लेसिस, डिकाक होंगे कप्तान

Updated at : 13 Aug 2019 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के खिलाफ टी20 नहीं खेलेंगे डु प्लेसिस, डिकाक होंगे कप्तान

जोहानिसबर्ग : क्विंटोन डिकाक को भारत के खिलाफ सितंबर में होने वाली तीन मैचों की टी20 शृंखला के लिये दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस टीम में नहीं हैं. डु प्लेसिस तीन टेस्ट मैचों की टीम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बने रहेंगे. तेंबा बावुमा […]

विज्ञापन

जोहानिसबर्ग : क्विंटोन डिकाक को भारत के खिलाफ सितंबर में होने वाली तीन मैचों की टी20 शृंखला के लिये दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस टीम में नहीं हैं.

डु प्लेसिस तीन टेस्ट मैचों की टीम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बने रहेंगे. तेंबा बावुमा को उपकप्तान बनाया गया है. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के कार्यकारी निदेशक कोरी वान जिल ने कहा , मैं बताना चाहूंगा कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में फाफ हमारी रणनीति का अहम हिस्सा है.

रासी वान डेर डुसेन टी20 टीम के उपकप्तान होंगे. दोनों टीमों में तीन नये चेहरों को जगह दी गई है. तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे दोनों टीमों में है. बल्लेबाज बावुमा, स्पिन गेंदबाज ब्योर्न फोर्चुन टी20 टीम का हिस्सा होंगे. वहीं विकेटकीपर रूडी सेकंड और स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला सेनुरन मुथुस्वामी टेस्ट टीम में होंगे.

टेस्ट टीम : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), तेंबा बावुमा, टी डि ब्रून, क्विंटोन डिकाक, डीन एल्गर, जुबैर हमजा, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, सेनुरन मुथुस्वामी, लुइंगी एंगिडि, एनरिच नोर्जे, वेर्नोन फिलैंडर, डेन पीट, कैगिसो रबाडा, रूडी सेकंड.

टी20 टीम : क्विंटोन डिकाक (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, तेंबा बावुमा, जूनियर डाला, ब्योर्न फोर्चून, बूरान हेंडरिक्स, रीजा हेंडरिक्स, डेविड मिलर, एनरिच नोर्जे, एंडिले फेलुक्वायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जान जान स्मट्स.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola