ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, स्मिथ, कोहली और डिविलियर्स की जमात के खिलाड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2019 8:45 PM
रोजर्स चेन्नई : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स ने पहले एशेज टेस्ट में स्टीव स्मिथ के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए मंगलवार को कहा कि वह विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की श्रेणी का खिलाड़ी है. रोजर्स ने पत्रकारों से कहा, स्मिथ ऊपरी लीग में है. मैं सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और […]
रोजर्स चेन्नई : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स ने पहले एशेज टेस्ट में स्टीव स्मिथ के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए मंगलवार को कहा कि वह विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की श्रेणी का खिलाड़ी है.
रोजर्स ने पत्रकारों से कहा, स्मिथ ऊपरी लीग में है. मैं सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के खिलाफ खेला. सभी असाधारण थे. स्मिथ भी उसी जमात का है. उन्होंने कह , मैंने जब 2013 में उसके साथ खेला तो मुझे लगा नहीं था कि वह यहां तक पहुंचेगा.
एशेज शृंखला 2015 के बाद रिटायर होने से पहले रोजर्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिये 25 टेस्ट खेले थे. उन्होंने पहले टेस्ट में नौ विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की भी तारीफ की. उन्होंने कहा , उसका प्रदर्शन लाजवाब रहा. बतौर ऑफ स्पिनर उसके खेल में काफी निखार आया है. ऑस्ट्रेलिया में उसके जैसा कोई दूसरा स्पिनर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










