VIDEO: कैप्टन कोहली ने पूरा किया बॉटल कैप चैलेंज, इस अनोखे अंदाज में खोला ढक्कन
Updated at : 11 Aug 2019 2:28 PM (IST)
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘बॉटल कैप चैलेंज’ छाया हुआ है. नेता से लेकर अभिनेता तक सभी इस चैलेंज को पूरा करने में लगे हैं. ऐसे में भारतीय क्रिकेटर इस मौके पर कहां पीछे रहने वाले थे. बोतल कैप चैलेंज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी हाथ आजमाया है. विराट ने इस […]
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘बॉटल कैप चैलेंज’ छाया हुआ है. नेता से लेकर अभिनेता तक सभी इस चैलेंज को पूरा करने में लगे हैं. ऐसे में भारतीय क्रिकेटर इस मौके पर कहां पीछे रहने वाले थे. बोतल कैप चैलेंज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी हाथ आजमाया है. विराट ने इस चैलेंज का जो विडियो अपलोड किया है उसमें रवि शास्त्री की खास कॉमेंट्री को भी मिक्स किया है.
Better late than never.🏏😎#BottleCapChallenge pic.twitter.com/mjrStZxxTi
— Virat Kohli (@imVkohli) August 10, 2019
विराट ने शनिवार को ट्विटर पर इसका एक वीडियो शेयर किया. कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘कभी नहीं करने से बेहतर है देर से करना (Better late than never) हैशटैग बॉटल कैप चैलेंज.’ 15 सेकेंड लंबे वीडियो में कोहली बैट पकड़े बॉटल की ओर देख रहे हैं. इसके बाद वह बल्ले से बॉटल के कैप को खोल देते हैं.क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली को शायद ही कभी आपने रिवर्स शॉट खेलते देखा होगा. लेकिन विराट ने इस शॉट की झलक इस चैलेंज में पेश की है.
उन्होंने रिवर्स शॉट से बॉटल का ढक्कन खोला. इस विडियो के बैकग्राउंड में चल रही कॉमेंट्री उसे और भी खास बनाती है. बता दें कि विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर हैं. टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम करने के बाद अब मेजबान वेस्टइंडीज और भारत के बीच वनडे सीरीज खेली जी रही है. सीरीज का दूसरा वनडे आज यानि 11 अगस्त को खेला जाना है. इसके पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.
ये पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय क्रिकेटर ने बॉटल कैप चैलेंज पूरा किया है. इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपने ही अंदाज में ‘बॉटल कैप चैलेंज पूरा करते नजर आए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




