ePaper

अफगान क्रिकेट बोर्ड ने बल्‍लेबाज शहजाद को अनिश्चितकाल के लिए बैन किया

Updated at : 10 Aug 2019 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
अफगान क्रिकेट बोर्ड ने बल्‍लेबाज शहजाद को अनिश्चितकाल के लिए बैन किया

काबुल : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद का करार अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया. एसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार शहजाद ने देश के बाहर यात्रा के लिये बोर्ड की अनुमति लेने के नियम का पालन नहीं किया. एसीबी ने कहा, एसीबी की नीतियों के […]

विज्ञापन

काबुल : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद का करार अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया.

एसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार शहजाद ने देश के बाहर यात्रा के लिये बोर्ड की अनुमति लेने के नियम का पालन नहीं किया. एसीबी ने कहा, एसीबी की नीतियों के तहत देश से बाहर जाने वाले हर खिलाड़ी को एसीबी की अनुमति लेनी होती है. शहजाद ने इसका पालन नहीं किया.

बोर्ड ने कहा कि शहजाद ने पहले भी उसकी आचार संहिता का उल्लंघन किया है. उसे हाल ही में एसीबी की अनुशासन समिति ने विश्व कप के दौरान एक अनुशासनात्मक मामले की सुनवाई के लिये तलब किया था.

एसीबी ने संकेत दिया कि शहजाद पर महीने के आखिर में और प्रतिबंध लगाये जा सकते हैं. बोर्ड की विज्ञप्ति में कहा गया , मोहम्मद शहजाद ने पिछले महीने 20 और 25 तारीख को अनुशासन समिति की बैठक में भाग नहीं लिया. अनुशासन समिति की बैठक ईद के बाद होगी जिसमें उनके बारे में फैसला लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola