...तो इसलिए तेज गेंदबाज सैनी ने हाथों में बनवा रखा है भेड़िये का टैटू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2019 12:19 PM
लॉडेरहिल : तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने भारत के लिये शानदार पदार्पण के बाद कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जब उन्हें भारतीय टीम कैप दी गयी तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ था. शनिवार को 17 रन देकर तीन विकेट के शानदार प्रदर्शन के बाद 26 साल के सैनी भारत […]
लॉडेरहिल : तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने भारत के लिये शानदार पदार्पण के बाद कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जब उन्हें भारतीय टीम कैप दी गयी तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ था. शनिवार को 17 रन देकर तीन विकेट के शानदार प्रदर्शन के बाद 26 साल के सैनी भारत की चार विकेट की जीत में स्टार रहे. उन्हें इसके लिये मैन आफ द मैच भी चुना गया जिससे भारत ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट पर 95 रन ही बनाने दिये.
भारत ने इसके बाद 2.4 ओवर रहते चार विकेट से जीत हासिल की। बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल पर सैनी ने अपने सीनियर तेज गेंदबाज साथी भुवनेश्वर कुमार को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘जब मुझे शनिवार की सुबह को भारत की कैप दी गयी तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि आज वही दिन है जिसका मैं इंतजार कर रहा था.”
हाथ पर भेड़िये को दर्शाने वाले टैटू के बारे में पूछने पर सैनी ने कहा, ‘‘बचपन में मैं और मेरा बड़ा भाई भेड़ियों की काफी फिल्में देखते थे. इसलिये मैंने यह टैटू बनाया था.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










