ePaper

पूर्व पाक खिलाड़ी ने WC में टीम इंडिया के अभियान पर की थी भविष्‍यवाणी, PCB ने दिया झटका

Updated at : 25 Jul 2019 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व पाक खिलाड़ी ने WC में टीम इंडिया के अभियान पर की थी भविष्‍यवाणी, PCB ने दिया झटका

नयी दिल्‍ली : पूर्व पाकिस्‍तान क्रिकेटर वर्ल्‍ड कप में टीम इंडिया के अभियान पर टिप्‍पणी कर बूरे फंस गया है. अब पीसीबी ने उस खिलाड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. दरअसल पूर्व पा‍क खिलाड़ी बासित अली ने टीम इंडिया पर जानबूझ कर हारने का आरोप लगाया था. अब पीसीबी ने उन्‍हें […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : पूर्व पाकिस्‍तान क्रिकेटर वर्ल्‍ड कप में टीम इंडिया के अभियान पर टिप्‍पणी कर बूरे फंस गया है. अब पीसीबी ने उस खिलाड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है.

दरअसल पूर्व पा‍क खिलाड़ी बासित अली ने टीम इंडिया पर जानबूझ कर हारने का आरोप लगाया था. अब पीसीबी ने उन्‍हें अपने कोचिंग स्‍टाफ का हिस्‍सा बनाने से साफ इनकार कर दिया है.पीसीबी अध्‍यक्ष एहसान मनी ने कहा कि हमने वर्ल्‍ड कप के दौरान उनके कमेंट्स को लेकर अपनी नाराजगी जता दी है. वह पीसीबी के कर्मचारी नहीं हैं.

मालूम हो बासित पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम को पार्ट टाइम कोचिंग देते थे और वो जूनियर सेलेक्‍शन कमिटी के अध्‍यक्ष भी थे.जब उनसेपूछा गया था कि क्‍या उन्‍हें पीसीबी की ओर से कोई पत्र मिला है, तो उन्‍होंने साफ इनकार कर दिया. बासित ने कहा, अगर उन्‍हें कोई नोटिस मिलता है तो वो बता देंगे. हालांकि उन्‍होंने साफ कर दिया कि उन्‍हें अपनी टिप्‍पणी को लेकर कोई पछतावा नहीं है.

* क्‍या है मामला

दरअसल पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर बासित अली और सिकंदर बख्‍त ने वर्ल्‍ड कप 2019 के दौरान एक टीवी कार्यक्रम में कहा था कि भारत कभी नहीं चाहेगा कि पाकिस्‍तान फाइनल में पहुंचे. इसलिए भारत जानबूझ कर खराब प्रदर्शन कर सकता है. बासित ने कहा था कि भारत, बांग्‍लादेश और श्रीलंका के खिलाफ मैच जानबूझ कर हार सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola