ePaper

बांग्लादेश के खिलाफ मलिंगा के ‘विदाई '' मैच को यादगार बनाना चाहेगा श्रीलंका

Updated at : 25 Jul 2019 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ मलिंगा के ‘विदाई '' मैच को यादगार बनाना चाहेगा श्रीलंका

कोलंबो : श्रीलंकाई टीम बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को पहला वनडे खेलेगी तो यह तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का विदाई मैच भी होगा. विश्व कप के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की शृंखला खेलेगी. श्रीलंका के सामने चुनौती टीम को बदलाव के दौर से उबारने की है. मलिंगा ने विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंकाई टीम बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को पहला वनडे खेलेगी तो यह तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का विदाई मैच भी होगा. विश्व कप के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की शृंखला खेलेगी. श्रीलंका के सामने चुनौती टीम को बदलाव के दौर से उबारने की है. मलिंगा ने विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 43 रन देकर चार विकेट लिये थे.

श्रीलंका के लिये मुथैया मुरलीधरन (534) और चमिंडा वास (399) के बाद सर्वाधिक विकेट ले चुके मलिंगा को सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की अंतरराष्ट्रीय सूची में अनिल कुंबले (337) को पछाड़कर नौवे स्थान पर आने के लिये तीन विकेट और लेने हैं.

श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने कहा कि मलिंगा का विकल्प तलाशना काफी बड़ी चुनौती होगा. उन्होंने कहा , विश्व कप में हमने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया. हमें पता है कि इस शृंखला के बाद मलिंगा जैसा विकेट लेने वाला गेंदबाज हमारे पास नहीं होगा. उसका विकल्प तलाशना आसान नहीं होगा.

वहीं विश्व कप में आठवें स्थान पर रही बांग्लादेशी टीम में कप्तान मशरेफी मुर्तजा और शाकिब अल हसन जैसे फार्म में चल रहे खिलाड़ी नहीं है. विश्व कप में 606 रन बनाने और 11 विकेट लेने वाले शाकिब को आराम दिया गया है, जबकि मशरेफी चोट से जूझ रहे हैं. इस शृंखला में कमान तामिम इकबाल के हाथ में होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola