ePaper

दुनिया की ‘सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम'' तैयार करने पर काम कर रहे हैं पाक पीएम इमरान खान

Updated at : 22 Jul 2019 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
दुनिया की ‘सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम'' तैयार करने पर काम कर रहे हैं पाक पीएम इमरान खान

वाशिंगटन : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी-अमेरिकियों से वादा किया है कि ब्रिटेन में हाल में संपन्न विश्व कप में राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद वह ‘दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम’ तैयार करने की योजना पर काम कर रहे हैं. क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान रविवार को वाशिंगटन डीसी के कैपिटल […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी-अमेरिकियों से वादा किया है कि ब्रिटेन में हाल में संपन्न विश्व कप में राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद वह ‘दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम’ तैयार करने की योजना पर काम कर रहे हैं.

क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान रविवार को वाशिंगटन डीसी के कैपिटल वन एरेना में जुटे पाकिस्तानी-अमेरिकियों को संबोधित कर रहे थे. हाल में संपन्न आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के लचर प्रदर्शन के संदर्भ में इमरान ने कहा कि उन्होंने टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को लाकर उसे अगले टूर्नामेंट तक दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है.

पाकिस्तान को 1992 में अपनी कप्तानी में विश्व कप दिलाने वाले इमरान ने कहा, मेरे शब्द याद रखना. इमरान ने हालांकि अपनी योजना के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी.

इमरान अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर गए हैं और सोमवार को उनके वाइट हाऊस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने का कार्यक्रम है. उन्होंने 16 जून को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए हार का डर भुलाने की राष्ट्रीय टीम को सलाह दी थी और कहा था कि हार के डर के कारण नकारात्मक और रक्षात्मक रणनीति बनती है.

पाकिस्तान हालांकि भारत के खिलाफ यह मैच हार गया था और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया था. पाकिस्तान लीग तालिका में पांचवें स्थान पर रहा था. इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप जीता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola