ePaper

''गब्‍बर'' ने युवी के #BottleCapChallenge! को पूरा किया, बल्‍ले से ऐसे उड़ाया Bottle Cap

Updated at : 18 Jul 2019 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
''गब्‍बर'' ने युवी के #BottleCapChallenge! को पूरा किया, बल्‍ले से ऐसे उड़ाया Bottle Cap

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने वाले पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के एक चैलेंज को स्‍वीकार ही नहीं, बल्कि उसे पूरा भी कर दिखाया है. दरअसल युवराज सिंह ने शिखर धवन को #BottleCapChallenge किया था. युवी ने धवन के साथ-साथ बायें हाथ […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने वाले पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के एक चैलेंज को स्‍वीकार ही नहीं, बल्कि उसे पूरा भी कर दिखाया है.

दरअसल युवराज सिंह ने शिखर धवन को #BottleCapChallenge किया था. युवी ने धवन के साथ-साथ बायें हाथ के सबसे खतरनाक बल्‍लेबाज क्रिस गेल और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को भी चैलेंज किया था.

युवी ने अपना एक वीडियो पोस्‍ट किया था, जिसमें वो अपने बल्‍ले से बॉल को हीट कर एक बोटल के कैप को बॉल से उड़ाया था, न केवल उन्‍होंने कैप को उड़ाया, बल्कि पूरे बोटल को ही गिरा दिया.

युवी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए धवन को भी ऐसा करने की चुनौती दी थी. धवन ने युवी के इस चैलेंज को स्‍वीकार किया और शानदार तरीके से बोटल पर निशाना साधा और कैप को बॉल से हीट कर उड़ाया.

धवन ने ऐसा करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया और युवी को लिखा, युवी पाजी, ये रहा मेरा #BottleCapChallenge. चोटिल होने के बाद पहली बार मैंने बल्‍ला थामा. वापसी कर मुझे अच्‍छा लग रहा है.

दरअसल #BottleCapChallenge इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लोग एक-दूसरे को टैग कर बोटल के कैप को उड़ाने की चुनौती दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola