ePaper

विश्व कप में संयुक्त विजेता होना चाहिए था : वाटमोर

Updated at : 16 Jul 2019 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व कप में संयुक्त विजेता होना चाहिए था : वाटमोर

चेन्नई : श्रीलंका के पूर्व कोच डेव वाटमोर ने मंगलवार को कहा कि रविवार को खेले गये विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए था. वाटमोर ने यहां पत्रकारों से कहा, कोई विजेता नहीं था और इसलिए दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए था. यह विश्व […]

विज्ञापन

चेन्नई : श्रीलंका के पूर्व कोच डेव वाटमोर ने मंगलवार को कहा कि रविवार को खेले गये विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए था.

वाटमोर ने यहां पत्रकारों से कहा, कोई विजेता नहीं था और इसलिए दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए था. यह विश्व कप जीतने के लिये की गयी दोनों टीमों की मेहनत का सही प्रतिबिंब होता.

उन्होंने कहा, यह बड़ी सीख है. इस तरह की चीजों से बेहतर तरीके से निबटा जा सकता था. दोबारा मैच हो सकता था. टूर्नामेंट में आने से पहले टीमें इसके बारे में जानती थी और यही निष्कर्ष है.

वाटमोर ने कहा कि जिसने भी नियम बनाया उसे ऐसी उम्मीद नहीं रही होगी कि फाइनल में ऐसी स्थिति आएगी. फाइनल में मैच और सुपर ओवर टाई छूटने के बाद इंग्लैंड को अधिक ‘बाउंड्री’ लगाने के कारण विजेता घोषित किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola