इशांत ने एक खिलाडी का 78 साल पुराना रिकार्ड तोडा, जानें वह कौन था

Updated at : 22 Jul 2014 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
इशांत ने एक खिलाडी का 78 साल पुराना रिकार्ड तोडा, जानें वह कौन था

नयी दिल्‍ली: भारत ने लॉर्ड्स में सोमवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस जीत ने 28 साल के सूखे को खत्‍म कर दिया है. भारतीय टीम ने 28 साल पहले के इतिहास को फिर से दोहरा दिया है. इससे पहले उसने जून 1986 में कपिल देव की अगुवाई में यहां पांच विकेट से जीत दर्ज […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: भारत ने लॉर्ड्स में सोमवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस जीत ने 28 साल के सूखे को खत्‍म कर दिया है. भारतीय टीम ने 28 साल पहले के इतिहास को फिर से दोहरा दिया है. इससे पहले उसने जून 1986 में कपिल देव की अगुवाई में यहां पांच विकेट से जीत दर्ज की थी.

लॉर्ड्स टेस्ट जीत में भारत की ओर से इशांत शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है. इशांत ने पहली पारी में कुछ खास तो नहीं कर सके,लेकिन उन्‍होंने अंतिम पारी में कहर बनकर मेजबान इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर टूटे. उन्होंने कुल 74 रन देकर इंग्लैंड के सात बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.

इशांत की इस बेहतरीन पारी के लिए उन्‍हें मैन ऑफ दी मैच चुना गया. इंग्लैंड में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा किया यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इशांत शर्मा ने 78 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 1936 में अमर सिंह 35 रन देकर 6 विकेट लेकर रिकार्ड बनाया था. इशांत शर्मा ने अमर सिंह के रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान कनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola