ePaper

वर्ल्‍ड कप में ऑस्‍ट्रेलिया की हार से निराश बॉर्डर ने कहा, ''जिसका डर था वही हुआ''

Updated at : 13 Jul 2019 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
वर्ल्‍ड कप में ऑस्‍ट्रेलिया की हार से निराश बॉर्डर ने कहा, ''जिसका डर था वही हुआ''

लंदन : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बार्डर ने कहा है कि उन्हें हमेशा से डर था कि इंग्लैंड अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बड़े मैच में करेगा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में वही हुआ. उन्होंने आईसीसी के लिये अपने कालम में लिखा , मेरे दिमाग में हमेशा से डर था कि इंग्लैंड बड़े […]

विज्ञापन

लंदन : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बार्डर ने कहा है कि उन्हें हमेशा से डर था कि इंग्लैंड अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बड़े मैच में करेगा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में वही हुआ.

उन्होंने आईसीसी के लिये अपने कालम में लिखा , मेरे दिमाग में हमेशा से डर था कि इंग्लैंड बड़े स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा. उन्होंने ऐसा ही किया और ऑस्ट्रेलिया कुछ नहीं कर सका. उन्होंने कहा, जो तारीफ का हकदार है , उसकी तारीफ की जानी चाहिये. इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार था और मुझे इस तरह के प्रदर्शन की आशंका थी.

बार्डर ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में टीम की तरह शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा , वे हर तरह से लाजवाब थे. पहले दस ओवर में उम्दा गेंदबाजी और फिर शानदार बल्लेबाजी.

ऑस्ट्रेलिया दबाव में आ गया और उससे निकल ही नहीं सका. बार्डर ने कहा, लेकिन इंग्लैंड शुरू ही से खिताब का प्रबल दावेदार था. उसने भी उतार चढाव देखे, लेकिन जरूरत के समय अच्छा खेले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola