ePaper

जब बुमराह की तरह गेंदबाजी करने लगे विराट कोहली, देखें VIDEO

Updated at : 10 Jul 2019 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
जब बुमराह की तरह गेंदबाजी करने लगे विराट कोहली, देखें VIDEO

मैनचेस्टर : विराट कोहली ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल की बारिश के बाद दोबारा शुरुआत से पूर्व अपने नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तरह गेंदबाजी करने का प्रयास किया. न्यूजीलैंड की पारी के बाकी ओवर पूरे करने के लिए मैच की शुरुआत से पूर्व कोहली ने वार्म आप के […]

विज्ञापन

मैनचेस्टर : विराट कोहली ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल की बारिश के बाद दोबारा शुरुआत से पूर्व अपने नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तरह गेंदबाजी करने का प्रयास किया.

न्यूजीलैंड की पारी के बाकी ओवर पूरे करने के लिए मैच की शुरुआत से पूर्व कोहली ने वार्म आप के दौरान बुमराह के गैरपारंपरिक रन अप और एक्शन की नकल की जबकि इस दौरान यह तेज गेंदबाज देख रहा था. मंगलवार को लगातार बारिश के कारण न्यूजीलैंड की पारी पूरी नहीं हो पाई थी. कोहली ने इसके बाद बुमराह की तरह जश्न भी मनाया.

हली को अधिकतर नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन पीठ में तकलीफ के कारण उन्होंने दिसंबर 2017 के बाद मैच में गेंदबाजी नहीं की है.

टूर्नामेंट के दौरान भी दिग्गज बल्लेबाज कोहली ने कहा था कि उनके अलावा उनकी गेंदबाजी का कोई गंभीरता से नहीं लेता. कोहली के नाम पर एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो-दो विकेट दर्ज हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola