ePaper

वर्ल्‍ड से बाहर होकर भी खुश हैं पाक कप्‍तान सरफराज, इंग्‍लैंड के खिलाफ भारत की हार पर कहा...

Updated at : 07 Jul 2019 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
वर्ल्‍ड से बाहर होकर भी खुश हैं पाक कप्‍तान सरफराज, इंग्‍लैंड के खिलाफ भारत की हार पर कहा...

कराची : पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद टीम के विश्व कप सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करने में विफल होने से न तो शर्मसार हैं और न ही अपना पद छोड़ने के इच्छुक हैं. उन्होंने रविवार को कहा कि वह अपनी युवा टीम को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं. लंदन से लौटने के बाद […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद टीम के विश्व कप सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करने में विफल होने से न तो शर्मसार हैं और न ही अपना पद छोड़ने के इच्छुक हैं. उन्होंने रविवार को कहा कि वह अपनी युवा टीम को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं.

लंदन से लौटने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि टीम ने खराब प्रदर्शन नहीं किया और टीम नाकआउट चरण के लिये क्वालीफाई करने के करीब थी. सरफराज ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हमें किसी भी चीज के लिये शर्मसार होने की जरूरत है. पहले पांच मैचों में हमारा समय मुश्किल रहा, विशेषकर भारत से हारने के बाद लेकिन जिस तरह से टीम ने वापसी की और अंतिम चार मैच जीते, उस पर मुझे गर्व है.

उन्होंने कप्तानी से हटने के सुझाव से भी इनकार कर दिया. सरफराज ने कहा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फैसला करेगा कि कौन कप्तान होगा. लेकिन व्यक्तिगत रूपसे अगर आप मुझसे पूछोगे तो मैं कहूंगा कि मैं खिलाड़ियों को अब अच्छी तरह जानता हूं.

ज्यादातर खिलाड़ी युवा हैं और अगर वे विश्व कप में अपनी गलतियों से सीख लेंगे तो मैं इस टीम को अगले स्तर तक ले जा सकता हूं. विशेषकर विश्व टी20 कप को देखते हुए जो अगले साल ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है.

* भारत जानबूझकर इंग्लैंड से नहीं हारा

पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने इस बात को मानने से इनकार किया कि भारतीय टीम इंग्लैंड से जानबूझकर हारी. उन्होंने कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम पर दोषारोपण करना गलत होगा.

पाकिस्तान के काफी पूर्व क्रिकेटरों ने आशंका जतायी थी कि भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया और उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद में बाधा पहुंचायी. सरफराज ने पत्रकारों से कहा, नहीं, नहीं. यह कहना सही नहीं होगा. मुझे नहीं लगता कि भारत हमारी वजह से हारा. इंग्लैंड जीत के लिये अच्छा खेला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola