इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से उत्साहित हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ऑरोन फिंच

Updated at : 07 Jul 2019 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से उत्साहित हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ऑरोन फिंच

मैनचेस्टर : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ऑरोन फिंच ने दक्षिण अफ्रीका से मिली 10 रन की हार के बाद कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को विश्व कप सेमीफाइनल खेलने को लेकर वह उत्साहित हैं. ऑस्ट्रेलिया ने लार्ड्स में ग्रुप चरण में इंग्लैंड से हुई भिड़ंत में जीत हासिल की थी, हालांकि उस दिन मेजबान टीम के […]

विज्ञापन

मैनचेस्टर : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ऑरोन फिंच ने दक्षिण अफ्रीका से मिली 10 रन की हार के बाद कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को विश्व कप सेमीफाइनल खेलने को लेकर वह उत्साहित हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने लार्ड्स में ग्रुप चरण में इंग्लैंड से हुई भिड़ंत में जीत हासिल की थी, हालांकि उस दिन मेजबान टीम के लिये जेसन राय नहीं खेले थे जो अब पूरी तरह फिट होकर शानदार खेल दिखा रहे हैं. फिंच ने पत्रकारों से कहा, आपको हर किसी को हराना होता है, भले ही वह कोई भी टीम हो या फिर वह अब किस स्तर की है.

उन्होंने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ हम ग्रुप मैच में भी अच्छा खेले थे जिससे निश्चित रूप से हमारे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. फिंच ने कहा, इंग्लैंड की टीम हाल में काफी अच्छा खेल रही है इसलिये हमें उस मैच में जीत हासिल करने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, लेकिन यह रोमांचक होने वाला है. जब भी ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड से खेलती है तो यह उत्साह बढ़ाने वाला होता है, लेकिन बर्मिंघम में दर्शकों के सामने खेलना शानदार होगा.

उन्होंने कहा, इससे शानदार माहौल होगा. शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के दौरान उस्मान ख्वाजा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण छह रन पर रिटायर हर्ट हो गये थे जबकि ऑल राउंडर मार्कस स्टोइनिस भी पीठ की चोट से परेशान दिखे.

ख्वाजा ने हालांकि पारी के दौरान आकर बल्लेबाजी की, लेकिन टीम हार गयी. फिंच ने ख्वाजा के बारे में कहा, ईमानदारी से कहूं तो उस्मान अभी फिट नहीं दिख रहा है. उसे पहले भी मांसपेशियों में खिंचाव हुआ है और आज भी ऐसा ही लगता है. हमें मार्कस के भी स्कैन देखने होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola