#CWC2019: बांग्लादेश के खिलाफ 500 रन बनाने की कोशिश करेंगे : सरफराज अहमद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लॉर्डस: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच विश्व कप 2019 का 43वां मुकाबला दोपहर 3 बजे से लार्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बांग्लादेश जहां जीत के साथ विश्व कप में अपने अभियान का अंत करना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में पहुंचने की किसी भी तरह की संभावना को जिंदा रखना है तो उसे […]
विज्ञापन
लॉर्डस: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच विश्व कप 2019 का 43वां मुकाबला दोपहर 3 बजे से लार्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बांग्लादेश जहां जीत के साथ विश्व कप में अपने अभियान का अंत करना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में पहुंचने की किसी भी तरह की संभावना को जिंदा रखना है तो उसे बांग्लादेश को 316 रनों के बड़े अंतर से हराना होगा.
इस बीच पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा है कि उनकी टीम बांग्लादेश के खिलाफ 500 रन बनाने की कोशिश करेगी.
CWC '19: Will try to score 500 runs against Bangladesh, says Sarfaraz Ahmed
Read @ANI Story | https://t.co/MZIJ8pHEJD pic.twitter.com/kVSE41r7nt
— ANI Digital (@ani_digital) July 5, 2019
न्यूजीलैंड की जीत से थी उम्मीदें
भारत-इंग्लैड के बीच खेले गए मुकाबले में भारत की हार से निराश पाकिस्तान के लिए आखिरी उम्मीद इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में न्यूजीलैंड की जीत पर टिकी थी क्योंकि इससे इंग्लैंड के 9 मैचों में 5 जीत और 4 हार के साथ 10 अंक होते और पाकिस्तान यदि आज का मुकाबला बांग्लादेश को हरा देता है तो इस स्थिति में उसके पास 9 मैचों में 5 जीत 3 हार और एक रद्द मैच के बाद 11 अंक होते और वो सेमीफाइनल में जगह बना लेता. लेकिन न्यूजीलैंड के ऊपर इंग्लैंड की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए समीकरण उलझ गए. इंग्लैंड के पास अब 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं.
करना होगा चमत्कारिक प्रदर्शन
अब अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उसे चमत्कारिक ढंग से अपने नेट रनरेट में सुधार करना होगा. इसके लिए पाकिस्तान को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 या फिर 500 का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद 316 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, जोकि बांग्लादेश के हालिया फॉर्म को देखकर अंसभव लगता है. बांग्लादेश के बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में हैं. ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने बढ़िया बल्लेबाजी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










