#INDvENG : Social Media में चर्चा, भारत कल खेलेगा अभ्यास मैच, पाकिस्तान करेगा भारत की जीत की दुआ

Updated at : 29 Jun 2019 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
#INDvENG : Social Media में चर्चा, भारत कल खेलेगा अभ्यास मैच, पाकिस्तान करेगा भारत की जीत की दुआ

रांची : बर्मिंघम में कल भारत और इंग्लैंड के बीच विश्वकप में मुकाबला होना है, इस मैच को लेकर सोशल मीडिया में चर्चाओं का दौर जारी है. सोशल मीडिया में भारत और इंग्लैंड के मैच को अभ्यास मैच बताया जा रहा है और यह कहा जा रहा है कि भारत इस मैच को हार जायेगा, […]

विज्ञापन

रांची : बर्मिंघम में कल भारत और इंग्लैंड के बीच विश्वकप में मुकाबला होना है, इस मैच को लेकर सोशल मीडिया में चर्चाओं का दौर जारी है. सोशल मीडिया में भारत और इंग्लैंड के मैच को अभ्यास मैच बताया जा रहा है और यह कहा जा रहा है कि भारत इस मैच को हार जायेगा, क्योंकि अगर भारत मैच हारता है, तो पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो जायेंगे और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच जायेगा. सोशल मीडिया में यह कहा जा रहा है कि भारत कल के प्रैक्टिस मैच के लिए रोहित, कोहली, राहुल, बुमराह और शमी को आराम देगा.

वहीं सोशल मीडिया में यह भी कहा जा रहा है कि सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान कल भारत की जीत के लिए दुआ करेगा. वहीं पाकिस्तानी मीडिया में भी ऐसी बातें चल रही हैं कि भारत षडयंत्र के तहत कल का मैच हार सकता है, ताकि भारत यह मैच हार जाये. सोशल मीडिया में इस बात की भी चर्चा है कि भारत षडयंत्र के लिए नहीं जीतने के लिए मैच खेलता है.

सोशल मीडिया में यह कहा जा रहा है कि 1947 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि 1.2 बिलियन हिंदुस्तानी, 200 मीलियन पाकिस्तानी और 160 बिलियन बांग्लादेशी कल भारत की विजय के लिए प्रार्थना करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola