ePaper

वेस्टइंडीज के साथ मैच पर बोले युजवेंद्र चहल, रसेल एंड कंपनी पर अलग तरह का दबाव होगा

Updated at : 24 Jun 2019 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के साथ मैच पर बोले युजवेंद्र चहल, रसेल एंड कंपनी पर अलग तरह का दबाव होगा

मैनचेस्टर : भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का मानना है कि टी20 लीग में जबर्दस्त बल्लेबाजी करने वाले आंद्रे रसेल समेत कैरेबियाई बल्लेबाजों के लिए भारत के खिलाफ विश्व कप के मैच में ‘परिस्थितिजन्य दबाव’ अलग किस्म का होगा. वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में प्रवेश की दौड़ से लगभग बाहर है और रसेल की चोट ने उसकी […]

विज्ञापन

मैनचेस्टर : भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का मानना है कि टी20 लीग में जबर्दस्त बल्लेबाजी करने वाले आंद्रे रसेल समेत कैरेबियाई बल्लेबाजों के लिए भारत के खिलाफ विश्व कप के मैच में ‘परिस्थितिजन्य दबाव’ अलग किस्म का होगा. वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में प्रवेश की दौड़ से लगभग बाहर है और रसेल की चोट ने उसकी समस्याएं और बढा दी है.

अब तक विश्व कप के चार मैचों में छह से कम की औसत से सात विकेट ले चुके चहल ने कहा,‘‘ हमने रणनीति बनाई है. रसेल आक्रामक बल्लेबाज है लेकिन हमने उसे काफी गेंदबाजी की है.’ उन्होंने कहा ,‘‘ अपने देश के लिए खेलना आईपीएल खेलने से एकदम अलग है. इसमें मैच जीतने का दबाव उन पर भी उतना ही होगा जितना हम पर है. वे जीत के लिए बेचैन हैं और फार्म वापिस पाने की कोशिश में जुटे हैं. हालात एकदम अलग हैं .’ रसेल चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेले.

चहल ने कहा ,‘‘ रसेल चार बल्लेबाजों के आउट होने के बाद आते हैं और उन्हें भी पता है कि ऐसे हालात में कैसे खेलना है.हम भी मैच के मुताबिक रणनीति बनायेंगे.’ अफगानिस्तान के खिलाफ कम स्कोर वाले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अपनी उपयोगिता साबित की. चहल ने कहा ,‘‘ हमने 230 से कम रन बनाये थे जिसके नकारात्मक और सकारात्मक दोनों पहलू हैं. इस तरह के मैच जीतने पर हौसला मिलता है कि हम कम स्कोर वाले मैच भी जीत सकते हैं .’

उन्होंने कठिन पिच पर अर्धशतक बनाने वाले केदार जाधव की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ पहली पारी में केदार की बल्लेबाजी शानदार थी जब पिच टर्न ले रही थी. हमें लगा कि हम 270 के करीब रन बना लेंगे लेकिन उन्होंने इतनी अच्छी गेंदबाजी की कि हम 30 – 40 रन पीछे रह गये.’ चहल ने कहा ,‘‘ गेंदबाजी में हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा डाट गेंद डालने का था ताकि आखिरी ओवरों में उन्हें छह या सात की औसत से रन बनाने हों. कई बार आप 350 रन बनाकर भी हार जाते हैं और कई बार 250 रन बनाकर भी जीत जाते हैं , यह मानसिकता की बात है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola