भारत को झटका, बुमराह के यॉर्कर से घायल हुए शंकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2019 4:12 PM
साउथम्पटन : भारतीय टीम के ऑल राउंडर विजय शंकर के पैर के अंगूठे में बुधवार को बारिश से प्रभावित ट्रेनिंग सत्र के दौरान गेंद लग गयी जिसके कारण वह गुरुवार को सत्र में भाग लेने के लिये नहीं उतरे. जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर गेंद बुधवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान शंकर के पैर में लगी […]
साउथम्पटन : भारतीय टीम के ऑल राउंडर विजय शंकर के पैर के अंगूठे में बुधवार को बारिश से प्रभावित ट्रेनिंग सत्र के दौरान गेंद लग गयी जिसके कारण वह गुरुवार को सत्र में भाग लेने के लिये नहीं उतरे.
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर गेंद बुधवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान शंकर के पैर में लगी और वह दर्द से कराहने लगे. टीम के सूत्र ने हालांकि कहा कि अभी इस पर चिंता की कोई बात नहीं है. सूत्र ने कहा, हां, विजय को दर्द हुआ था, लेकिन यह शाम तक ठीक हो गया. उम्मीद करते हैं कि कुछ भी परेशानी वाला नहीं है.
गुरुवार को शंकर चप्पल पहने थोड़े लड़खड़ाते हुए चल रहे थे. बाद में उन्होंने जांगिग की कोशिश भी की लेकिन इसे नहीं कर सके. इसके बाद उन्होंने कुछ बेसिक अभ्यास किया जबकि अन्य खिलाड़ियों ने सामान्य क्षेत्ररक्षण ड्रिल और नेट सत्र में हिस्सा लिया. शंकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर के बल्लेबाज के तौर पर चुने गये हैं, लेकिन उन्हें किसी भी स्थान पर इस्तेमाल किया जाता है. शंकर मध्यम गति के गेंदबाज भी हैं, जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान सरफराज अहमद सहित दो विकेट मिले थे.
शिखर धवन अंगूठे के फ्रेक्चर के कारण पहले ही विश्व कप से बाहर हो गये हैं और भुवनेश्वर कुमार भी हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण दो मैचों से बाहर हैं. शंकर की चोट से टीम प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ेंगी ही. अभी भुवनेश्वर आठ दिन तक गेंदबाजी नहीं करेंगे और बर्मिंघम में 30 जून को इंग्लेंड के खिलाफ मैच के लिये ही दौड़ में आयेंगे.
टीम प्रबंधन को भरोसा है (जैसा धवन के मामले में था) कि भुवनेश्वर टूर्नामेंट के अंत में उपलब्ध होगा. टीम प्रबंधन और बीसीसीआई ने धवन की चोट के संबंध में सही जानकारी नहीं दी थी और वे अब भी कह रहे हैं कि भुवनेश्वर की मांसपेशियों में जकड़न है और इसमें खिंचाव नहीं हुआ है.
अगर यह हैमस्ट्रिंग खिंचाव है तो भुवनेश्वर का विश्व कप में वापसी का बहुत कम मौका होगा. भुवनेश्वर भी छोटे कदम करते हुए और जांगिग करते दिखे लेकिन उन्होंने नेट में हिस्सा नहीं लिया.स्टैंडबाई तेज गेंदबाज खलील अहमद भी टीम के साथ हैं और अगर भुवनेश्वर नहीं खेल पाते हैं तो टीम प्रबंधन अनुभवी इशांत शर्मा को भी शामिल कर सकते हैं क्योंकि वह भी इस सूची में शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










