दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले एथलीटों में शामिल हैं विराट कोहली

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले एथलीटों की फोर्ब्स 2019 सूची में जगह पाने वाले एकमात्र भारतीय हैं. हालांकि कोहली 100 लोगों की सूची में अंतिम पायदान पर हैं. इसमें एक नंबर पर हैं बार्सीलोना और अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोन मेस्सी. सूची की घोषणा […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले एथलीटों की फोर्ब्स 2019 सूची में जगह पाने वाले एकमात्र भारतीय हैं. हालांकि कोहली 100 लोगों की सूची में अंतिम पायदान पर हैं. इसमें एक नंबर पर हैं बार्सीलोना और अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोन मेस्सी. सूची की घोषणा मंगलवार को हुई.
फोर्ब्स की सूची के अनुसार, कोहली को विज्ञापनों से 2.1 करोड़ डॉलर जबकि वेतन और जीत से 40 लाख डॉलर की कमाई होती है. पिछले 12 महीने में उनकी कुल कमाई 2.5 करोड़ डॉलर की रही है.
पिछले साल कोहली इस सूची में 83वें स्थान पर थे, लेकिन इस साल वह फिसल कर 100वें स्थान पर आ गये हैं. हालांकि विज्ञापन से उनकी कमाई में 10 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










